दुमका, फरवरी 11 -- दुमका, प्रतिनिधि।जिला बैडमिंटन एसोसिएशन दुमका ने राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में विजेता बनकर आए प्रतिभागी उमाशंकर चौबे एवं राधे भालोटिया का जोरदार अभिनंदन किया। गुमला में आयोजित मास्टर्स चैंम्पियन में दुमका की ओर से सहभागिता करते हुए न सिर्फ दुमका की झोली में चैंपियन का खिताब दिलवाया, जबकि 22-25 मार्च गोवा में होने वाले नेशनल मास्टर्स चैंपियंशिप में झारखंड से प्रतिनिधित्व भी सुनिश्चित किया। झारखंड बैडमिंटन संघ द्वारा गुमला में 6-8 फरवरी तक आयोजित मास्टर्स टूर्नामेंट में 50प्लस मेंस डबल प्रतिस्पर्धा में स्थानीय टीम को सीधे सेट में 21-9, 21-19 से पराजित किया था। जिला सचिव दीपक झा ने कहा कि 20 वर्षो के बाद दुमका कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आयी है। टीम के कोच एमडी अकबर और विजेता दोनों खिलाड़ियों का जोरदार अभिनंदन किया गया। इ...