अमरोहा, जनवरी 22 -- अमरोहा, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। डीएम स्तर से जिले को चार जोन में बांटा जाएगा। संबंधित एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाते हुए 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए जाएंगे। सभी केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की जाएगी। इसके अलावा 136 स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए जा रहे हैं। जिला स्तरीय अधिकारियों को सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम रहेंगे। सभी केंद्रों पर पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जा रही है। लखनऊ स्तर से भी सीसीटीवी कैमरों के जरिए बोर्ड परीक्षा पर नजर रखी जाएगी। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों के कैमरे कंट्रोल रूम के जरिए लखनऊ में बनाए गए मुख्य परीक्षा कंट्रोल रू...