मुरादाबाद, जनवरी 6 -- मुरादाबाद। जीके गॉड कृष्णा पब्लिक स्कूल में मुरादाबाद आर्म रेसलिंग एसोसिएशन एवं मानसखंड युवा वेलफेयर सोसायटी की ओर से स्टेट आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डा.अर्चना सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता का आयोजन दो जनवरी से पांच जनवरी तक आगरा में किया गया था। जिसमें विद्यालय के 16 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिनमें नौ खिलाड़ियों ने पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया। इसमें सोनाक्षी यादव, साराक्षी यादव, प्रतिक्षा, आराध्या रस्तोगी, यशस्वी चौधरी आदि ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...