सिद्धार्थ, फरवरी 20 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिले में गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच संपन्न हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती रही, जिनकी निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से कराई गई। विशेष विषयों की परीक्षा होने के कारण परीक्षार्थियों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा कम रही, जिससे केंद्रों पर भीड़भाड़ नहीं दिखी। प्रथम पाली में हाईस्कूल के कंप्यूटर विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इस विषय में कुल 331 परीक्षार्थी नामांकित थे, जिनमें से 3 छात्र अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट में रेडियो एवं टीवी तथा परिधान रचना विषय की परीक्षा में 110 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 8 अनुपस्थित पाए गए। विषय विशेष की परीक्षा होने के कारण कई केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या सीमित ...