चाईबासा, फरवरी 23 -- चाईबासा, संवाददात। पश्चिम सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में बनवारी लाल नेवटिया द्वारा प्रायोजित 33वीं बीएल नेवटिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत रविवार को दो मैच खेले गए। सुबह दस बजे से खेले गए पहले मैच में चाईबासा के स्टूडेंट क्लब ने मेघाहातुबुरू क्रिकेट क्लब को एकतरफा मुकाबले में दस विकेट से जबकि दोपहर एक बजे से खेले गए दूसरे मैच में बड़ा उलटफेर करते हुए सोनुवा की आर के क्रिकेट अकादमी ने चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी को 31 रनों से पराजित कर उसे प्रतियोगिता से बाहर का रास्ता दिखाया। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए पहले मैच में टॉस मेघाहातुबुरू की टीम ने जीता तथा पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेघाहातुबुरू क्रिकेट क्लब की टीम 18.2 ओवर में 141 रन बनाकर आल आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.