भभुआ, फरवरी 10 -- सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में कांटे की टक्कर, कैमूर सीसी 193 पर सिमटा मयंक के 72 रन भी नहीं दिलाई जीत, प्लेयर ऑफ द मैच बने तौफीक सिद्दीकी (युवा पेज लीड) भभुआ, नगर संवाददाता। जगजीवन स्टेडियम भभुआ में जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में मंगलवार को खेले गए रोमांचक मैच में स्टार क्रिकेट क्लब ने कैमूर क्रिकेट क्लब को 16 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 35 ओवर में 9 विकेट पर 209 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से तौफीक सिद्दीकी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 92 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनके अलावा अंशुल ने 31, लाली आर्यन ने 19, दिपांशु ने 18 और ओमप्रकाश ने 10 रन का योगदान दिया। कैमूर क्रिकेट क्लब की ओर से सोनू साह ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.