धनबाद, जनवरी 12 -- महुदा। झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट की ओर से रविवार को कंचनपुर स्थित कार्यालय में 'स्टार किशोरी मंच' के लिए एक दिवसीय जीवन कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लुटूटांड़ की 35 किशोरियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान ट्रस्ट की सचिव हलीमा इजाज, पूजा कुमारी व चंदा कुमारी ने किशोरियों को आत्मरक्षा, जेंडर हिंसा, बाल विवाह और बाल तस्करी जैसे गंभीर मुद्दों पर जागरूक किया। ट्रस्ट के संस्थापक शंकर रवानी ने कहा कि किशोरी मंडलों की जागरूकता के कारण ही धनबाद के ग्रामीण क्षेत्रों को बाल विवाह मुक्त बनाने में सफलता मिल रही है। उन्होंने किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु ट्रस्ट द्वारा संचालित मुफ्त सिलाई प्रशिक्षण की भी जानकारी दी। इस अवसर पर नवनियुक्त शिक्षिका बेला देवी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विनोद महतो, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.