मैनपुरी, फरवरी 10 -- सुदिती ग्लोबल एकेडमी में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभा, रचनात्मक सोच और नवाचार क्षमता का भव्य प्रदर्शन इंद्रधनुष-विज्ञान के रंग विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के डीन एकेडमिक डॉ. असीम चंदेल, संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन एवं प्रबंध निदेशक डॉ. लव मोहन द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया। डीन एकेडमिक डा. असीम चंदेल ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के वैज्ञानिक और नवप्रवर्तक हैं। इस प्रकार की विज्ञान प्रदर्शनी बच्चों में प्रयोगात्मक सोच, समस्या समाधान और आत्मविश्वास विकसित करती है। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडलों की सराहना करते हुए कहा कि इन प्रोजेक्ट्स को आगे विकसित कर पेटेंट कराया जा सकता है तथा स्टार्टअप इंडिया जैसे...