बलिया, फरवरी 17 -- बैरिया (बलिया)। बैरिया तहसील के निबन्धक कार्यालय में दूसरे दिन मंगलवार को भी जमीन की रजिस्ट्री का कार्य नहीं हो सका। स्टांप विक्रेता व दस्तावेज लेखक कार्य से विरत रहे। उन्होंने प्रभारी उप निबंधक विभव कुमार को पत्रक देकर मांग की है कि जब तक तहसील परिसर में उनके बैठने की व्यवस्था नहीं होगी, कार्य नहीं करेंगे। प्रभारी उप निबंधक ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश के अनुसार कार्यवाही होगी। एसडीएम आलोक प्रताप सिंह, तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार दीपक सिंह ने जेसीबी लगाकर 15 फरवरी को तहसील परिसर से गुमटी व टीन सेड के अतिक्रमण को हटवा दिया था। इसके विरोध में सोमवार को स्टांप विक्रेताओं व दस्तावेज लेखकों ने हड़ताल कर दिया। पहले दिन भी जमीन की खरीद बिक्री व बैनामा नहीं हो सका था। मंगलवार को भी स्टांप विक्रेता व दस्तावे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.