देवरिया, अगस्त 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। अब महिलाएं करोड़ों की जमीन की मालकिन बन रही हैं। अगस्त में अब तक 80 फ़ीसदी महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री हुई है। महिलाओं को 10 लाख से उपर की जमीन रजिस्ट्री करने पर भी एक फ़ीसदी स्टैम्प में छूट मिलने लगा है। जबकि पहले 10 लाख तक के बैनामें पर महिलाओं को एक फ़ीसदी स्टैम्प में छूट मिलता था। 20 दिनों में 703 में 80 फीसदी महिलाओं के नाम से रजिस्ट्री हुई है। स्टाम्प शुल्क में एक फीसदी छूट मिलने से महिलाएं करोड़ो रूपये के सम्पत्ति की मालकिन बन रही हैं। प्रदेश सरकार की योजना से महिलाएं सम्पत्तियों का बैनामा कराने में पुरुषों से काफी आगे निकल गई हैं। स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन अनुभाग ने 29 जुलाई-25 को अधिसूचना जारी कर महिलाओं को संपत्ति पंजीकरण कराने पर एक प्रतिशत स्टाम्प शुल्क में छूट देने की घोषणा की। अधिसू...