नई दिल्ली, जून 20 -- कैश कांड में घिरे जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट पर अब महाभियोग की तैयारी हो रही है। पूर्व चीफ जस्टिस संजीव खन्ना ने उनके खिलाफ जांच आयोग गठित किया था, जिसमें तीन जज शामिल थे। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू, हिमाचल के चीफ जस्टिस जीएस संधावालिया और कर्नाटक हाई कोर्ट के जज अनु सिवारमन को इसमें शामिल किया गया था। तीनों के पैनल ने जो रिपोर्ट दी है, उसमें जस्टिस यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों में सत्यता की बात कही गई है। इस रिपोर्ट को ही पीएम और राष्ट्रपति के पास भेजा गया था और इसके आधार पर ही संसद के दोनों सदनों में महाभियोग प्रस्ताव लाने पर विचार चल रहा है। रिपोर्ट में माना गया है कि जस्टिस यशवंत वर्मा के घर से बड़े पैमाने पर कैश बरामद हुआ था। इसके अलावा प्रत्यक्षदर्शियों ने बड़ी मात्रा में अधजले नोट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.