अयोध्या, अगस्त 30 -- मवई, संवाददाता। यौन शोषण का शिकार एक विवाहित स्टाफ नर्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सीएचसी सुनबा में तैनात स्टाफ नर्स का बताया जा रहा है, हालांकि हिन्दुस्तान किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित नर्स से संपर्क करने पर उसने वीडियो की सत्यता की पुष्टि करते हुए जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी व सुनबा सीएचसी अधीक्षक पर मानसिक व शारीरिक रुप से प्रताणित करने का गंभीर आरोप लगाया। पीड़ित स्टाफ नर्स का आरोप है कि पूर्व तैनाती स्थल हैदरगंज के सीएचसी अधीक्षक रहे डॉ. महिपाल सिंह पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद सीएमओ ने स्टाफ नर्स को सुनबा व डा. महिपाल को देवगांव अस्पताल भेज दिया था। पीड़िता का आरोप है कि मुकदमा दर्ज कराने के बाद सीएमओ हम पर अनर्गल दबाव बना रहे थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.