सीतामढ़ी, जून 21 -- सीतामढ़ी। हिप्र। जिला नियोजनालय द्वारा नियोजन सह मार्गदर्शन कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले निर्धारित कोटि के अभ्यर्थियों को स्टडी किट व स्वरोजगार टूल किट उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए जिला नियोजनालय में 25 जून तक आवेदन जमा करा सकते है। इसके तहत यूपीएससी, बीपीएससी, एसएससी, रेलवे, बैंकिंग आदि प्रतियोगिताओं की तैयार कर रहे दिव्यांगजन, अनुसूचित जाति व जन जाति व आर्थिक रुप से पिछड़े वर्ग के 18 से 35 आयु वर्ग के स्नातक व इंटर पास अभ्यर्थियों को स्टडी किट दिया जाएगा। वहीं युवाओं को स्वरोजगार के लिए 18 से 40 आयुवर्ग के ट्रांसजेंडर, दिव्यांगजन, एससी व एसटी, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के वैसे अभ्यर्थी जो आईटीआई के विभिन्न ट्रेड का प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार करना चाहते है, उन्हें टूल किट उपलब्ध कराया जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.