अमरोहा, जनवरी 17 -- रहरा, संवाददाता। बोलोरो गाड़ी से स्टंट करना युवकों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने बोलेरो समेत आरोपियों को पकड़ लिया। बोलेरो को सीज कर दिया गया है। आरोपियों ने भविष्य में इस तरह का कृत्य नहीं करने की माफी मांगी है। जानकारी के मुताबिक बीती 14 जनवरी को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ युवक बोलेरो की छत पर बैठकर स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो रहरा मार्ग पर तैयार किया गया था। एसपी अमित कुमार आनंद ने मामले में रहरा पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। बोलेरो के नंबर के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। थानाध्यक्ष अतवीर सिंह ने बताया कि चालक मनोज पुत्र तिलकराम निवासी गांव नारंगपुर थाना किला परीक्षितगढ़ जिला मेरठ व कृष्ण कुमार पुत्र विजयपाल सिंह निवासी गांव खुर्तिया थाना रहरा को गिरफ्तार कर लिया गया ह...