बांदा, जनवरी 9 -- बांदा। संवाददाता पंडित जेएन कॉलेज के मैदान में शुक्रवार देर शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें कुछ युवकों ने कार में तोड़फोड़ कर फरार हो गए। बताया जा रहा की कार चालक स्टंट कर रहा था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सिविल लाइन चौकी पहुंचाया है। पंडित जेएन कॉलेज के मैदान में रोजाना अराजक तत्वों का जमावड़ा लगता है। शुक्रवार शाम को एक कार चालक स्टंट कर रहा था। इसी दौरान कुछ बाइक सवार युवकों से विवाद के बाद मारपीट हो गई। पत्थर और डंडे बरसाए जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार रोहित नाम के युवक की बताई जा रही है। सिविल लाइन चौकी प्रभारी आनंद साहू ने बताया कि नशे के चलते विवाद हुआ है। जानकारी मिली है कि कार चालक गाड़ी से स्टंट कर रहा था। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...