लखनऊ, फरवरी 20 -- दुकान में लाखों का नुकसान; दुकानदार ने मांगा मुआवजा लखनऊ। प्रमुख संवाददाता नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी की स्टंटबाजी एक बार फिर सामने आई है। इंदिरा नगर इलाके में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कूड़ा उठाने वाली गाड़ी तेज रफ्तार से स्टंटबाजी करते हुए अनियंत्रित होकर मिठाई की एक दुकान में जा घुसी। हादसे में गाड़ी का हेल्पर घायल हो गया, जबकि दुकान को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा है। घटना कुकरेल क्षेत्र के पिकनिक स्पॉट रोड पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नगर निगम की एलएसए कम्पनी की कूड़ा गाड़ी काफी तेज गति से दौड़ रही थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चालक स्टंटबाजी करते हुए गाड़ी चला रहा था। इसी दौरान सामने आए एक दोपहिया वाहन को बचाने की कोशिश में चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे सड़क किनारे स्थित मिठाई की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.