मेरठ, दिसम्बर 27 -- सदर बाजार के बेगमपुल चौराहे पर शुक्रवार रात कारों का काफिला लेकर आए युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। स्टंटबाजी करते हुए हंगामा किया और पुलिस के रोकने पर अभद्रता कर दी। आरोपियों ने खुद को विहिप कार्यकर्ता बताते हुए धमकी भी दी। इस दौरान जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर सदर बाजार थाने में वाहन स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बेगमपुल चौराहे पर शुक्रवार रात को आधा दर्जन कार हूटर बजाते हुए पहुंची थी। इन वाहनों की खिड़कियों से बाहर कुछ युवक निकले हुए थे और हुड़दंग मचा रहे थे। इस दौरान चौराहे पर अफरातफरी का माहौल बन गया। चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो कार सवार युवकों ने अभद्रता कर दी। पता चला कि कार सवार युवक विहिप से जुड़े हैं और दिल्ली में किसी मीटिंग से वापस आ रहे थे। पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.