मेरठ, दिसम्बर 23 -- कोतवाली क्षेत्र स्थित मार्केट में एक स्क्रैप कारोबारी की तीन दुकानों से लगभग 10 लाख का सामान चोरी हो गया। पीड़ित व्यापारी ने नामजद तहरीर देते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कारोबारी ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने सीओ कोतवाली को जांच के आदेश दिए हैं। श्याम नगर पिलोखड़ी रोड निवासी कासिफ ने बताया 30 वर्षों से कोतवाली क्षेत्र में वह स्क्रैप का कारोबार करते हैं। 21 दिसंबर की रात चोरों ने उनकी तीनों दुकानों के ताले तोड़ दिए। सुबह करीब 6 बजे वह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि ताले बदले हुए थे। दुकानों के अंदर से तांबा, पीतल, सिल्वर, इलेक्ट्रॉनिक कांटे सहित अन्य कीमती सामान गायब था। चोरी किए माल की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। व्यापारी ने आरोप लगाया है वारदात में एक य...