नोएडा, फरवरी 9 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। बीते माह बांदा जेल से निकलकर गायब हुए स्क्रैप माफिया रवि काना का अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। हालांकि, उसके देश के भीतर ही होने के संकेत मिले हैं। पुलिस की छह टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। बांदा जेल से बाहर निकलने के बाद से रवि काना की ठीक-ठीक लोकेशन पुलिस के हाथ नहीं लग रही थी। सोमवार को नोएडा पुलिस को रवि काना के विषय में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा। दावा किया जा रहा है कि जेल के बाहर से रवि काना जिस कार में बैठकर निकला, वह एक जगह पर दिख गई है। कुछ अन्य वाहन भी उस दिन जेल के बाहर पहुंचे थे। नोएडा पुलिस सभी वाहनों का पता लगाने में जुट गई है। न्यायालय ने रवि काना के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया हुआ है। रवि काना एक संगठित अपराधी गिरोह का सरगना है, जिसका गैंग नंबर डी-1...