कोडरमा, फरवरी 6 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि । नगर पंचायत डोमचांच में आगामी चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। स्क्रूटनी के बाद अध्यक्ष पद के लिए कुल आठ प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं, जबकि 14 वार्डों के लिए 57 वार्ड पार्षद प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। स्क्रूटनी के दौरान दो वार्ड पार्षद प्रत्याशियों का नामांकन रद्द कर दिया गया। वार्ड संख्या 13 से एक प्रत्याशी का नामांकन जांच में खारिज हुआ, वहीं वार्ड संख्या 5 से एक प्रत्याशी ने केवल नामांकन फॉर्म जमा किया था, लेकिन प्रस्तावक और समर्थक के हस्ताक्षर नहीं होने के कारण उसका नामांकन रद्द कर दिया गया। इसके परिणामस्वरूप वार्ड संख्या 5 से कोई भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को नामांकन वापसी की अंतिम तिथि निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.