बलरामपुर, जनवरी 8 -- बलरामपुर। जिले में गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम को लेकर बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने की। इसमें जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात चिकित्सा अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान एनसीडी स्क्रीनिंग कार्यक्रम की प्रगति, निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति, फील्ड स्तर पर आ रही समस्याओं तथा उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। सीएमओ डॉ. रस्तोगी ने कहा कि मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं कैंसर जैसी गैर संचारी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, जिनकी समय पर पहचान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पीएचसी पर 30 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति की अनिवार्य रूप से एनसीडी...