उन्नाव, फरवरी 16 -- चकलवंशी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मियागंज में सोमवार को अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक कटियार के नेतृत्व में टीबी एवं कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। डॉक्टरों की मौजूदगी में आयोजित कैंप में 173 मरीजों की स्क्रीनिंग और जांच की गई। इसमें दो मरीज क्षय रोग (टीबी) से संक्रमित पाए गए। उनकी बलगम जांच, खून जांच और एक्स-रे कराने के साथ तत्काल उपचार शुरू कर दिया गया। बाकी मरीजों को सर्दी, जुखाम, बुखार व खांसी की दवाएं निःशुल्क वितरित की गईं। वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक राम प्रकाश यादव ने बताया कि कैंप में स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर आदि के लक्षणों की विशेष जांच की गई। इसदौरान डॉ. प्रियंका, डॉ. कुमुद शर्मा, डॉ. अभिषेक चक्रवर्ती, डॉ. विकास कुमार सिंह, फार्मासिस्ट कुलदीप मोहन, स्टाफ नर्स शैलजा, लैब टेक्नीशियन फजलुर्रहमान व देवेंद्र सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.