रुद्रपुर, मार्च 16 -- सितारगंज, संवाददाता। स्कॉलर्स वैली इंटरनेशनल स्कूल को यूथ पार्लियामेंट आयोजित करने पर संसदीय कार्य मंत्रालय ने सम्मानित किया है। विद्यालय और भाग लेने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र प्राप्त हुए हैं। सचिव की ओर से प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। स्कूल ने संसदीय सत्र का आयोजन किया था। छात्रों ने मंत्री और विपक्षी नेताओं की भूमिका को सजीव रूप से प्रस्तुत किया। सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हुआ। प्रबंधक पलविंदर सिंह औलख ने इस बड़ी उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह न केवल स्कूल के लिए, बल्कि पूरे सितारगंज के लिए गर्व का विषय है। कहा कि छात्रों ने अपने आत्मविश्वास और समझदारी से जो प्रदर्शन किया है, वह अभूतपूर्व है। प्रधानाचार्य कमलजीत कौर ने छात्रों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। सीनियर कोऑर्डिनेटर भूपिंदर सिंह और अकाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.