नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- नीतीश कैबिनट की शुक्रवार को संपन्न हुई बैठक में 129 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, धार्मिक पर्यटन, रोजगार और शहरी विकास जैसे कई अहम क्षेत्रों पर फैसले लिए गए। छात्रवृत्ति के लिए 3 अरब की राशि मंजूर की गई हैं। जिसके तहत कक्षा एक से 10 तक के तक के स्कूलों बच्चों की छात्रवृत्ति राशि दोगुनी कर दी गई है। इससे राज्य के लगभग डेढ़ करोड़ छात्र-छात्राओं को लाभ होगा। कक्षा एक से 4 तक के बच्चों की सालाना छात्रवृत्ति राशि 600 रुपए से बढ़ाकर 1200 रुपए कर दी गई है। कक्षा 5 और 6 के बच्चों की छात्रवृत्ति राशि 1200 से बढ़ा कर 2400 रुपए कर दी है। कक्षा 7 से 10 के बच्चों की छात्रवृत्ति राशि 1800 रुपए से बढ़ाकर 3600 रुपए कर दी गई है। नीतीश कैबिनेट ने दिवाली से पहले राज्य सरकार के कर्मचारियों को तोहफा दिया है। महंग...