नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- अक्सर पढ़ाई करने वाले लड़के-लड़कियों ने स्कॉलरशिप और फैलोशिप दोनों नाम सुने हैं। लेकिन बहुत बार लोग इनको एक ही चीज समझ लेते हैं। असल में दोनों का मकसद अलग है। एक स्कॉलरशिप पढ़ाई में मदद करती है, तो दूसरी फैलोशिप रिसर्च और ऊँची पढ़ाई का रास्ता खोलती है।स्कॉलरशिप किसके लिए होती है? स्कॉलरशिप यानी छात्रवृत्ति, उन बच्चों को दी जाती है जो स्कूल, कॉलेज या यूनिवर्सिटी लेवल पर पढ़ाई कर रहे हों। यह या तो अच्छे अंकों (मेरिट) पर मिलती है, या फिर कमजोर आर्थिक हालात वाले स्टूडेंट्स को। कुछ स्कॉलरशिप खास कैटेगरी (जैसे SC, ST, OBC या अल्पसंख्यक वर्ग) के बच्चों के लिए भी होती है। इसमें आमतौर पर तय रकम दी जाती है, जिससे फीस, किताबें और हॉस्टल जैसी ज़रूरतें पूरी हो सकें। उदाहरण के तौर पर, प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.