साहिबगंज, मार्च 2 -- साहिबगंज। नगर थाना क्षेत्र के संत जेवियर स्कूल के पास मेन रोड पर शनिवार की दोपहर को स्कॉर्पियो और बाइक की आमने सामने की टक्कर में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पाकर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्कॉर्पियो को थाना ले आया। घटना को लेकर स्कॉर्पियो चालक ने बताया कि भगैया से बच्चे लेकर परीक्षा दिलाने आया था। बच्चे परीक्षा देने चले गए । संत जेवियर स्कूल के पास तेज रफ्तार में बाइक आकर धक्का मार दिया। बाइक और स्कार्पियो दोनों क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.