जमुई, जनवरी 12 -- बरहट। निज संवाददाता बरहट थाना क्षेत्र के बखारी चौक के पास रविवार शाम एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ई रिक्शा में आमने-सामने टक्कर मार दिया। इस टक्कर में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की पहचान मलयपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ केवाल गांव निवासी टिंकु यादव के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मलयपुर की ओर से तेज गति से आ रही एक स्कॉर्पियो ने लक्ष्मीपुर की ओर से आ रहे ई-रिक्शा को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो सड़क पर पलट गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वार्ड सदस्य वरुण कुमार यादव ने बताया कि टक्कर के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद डायल 112 की पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.