बिहारशरीफ, जनवरी 1 -- बिन्द थाना क्षेत्र के ईश्वरचक मोड़ के पास हुआ हादसा बिन्द, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एसएच 78, बिहटा-सरमेरा मार्ग पर गुरुवार को ईश्वरचक मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के धक्के से साइकिल सवार किशोर की मौत हो गयी। एक बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। मृतक सुरतपुर गांव निवासी अनिरुद्ध यादव का 14 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार है। जख्मी अजय यादव के 10 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार को इलाज के लिए बिहारशरीफ रेफर किया गया है। परिजनों की माने तो दोनों बच्चों पिकनिक मनाने से साइकिल से बिन्द बाजार गये थे। वहां बाजार में घूमने और समोसा खाने के बाद दोनों अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन ने उनकी साइकिल में जोरदार धक्का मार दिया। एक की मौके पर ही मौत हो गयी। दूसरे को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उसे रेफर कर ...