जहानाबाद, सितम्बर 13 -- मेहंदिया, एक संवाददाता। मेहंदिया थाना मुख्यालय से महज 500 गज की दूरी पर स्थित महावीर गंज के समीप एनएच 139 पर स्कॉर्पियो ने एक बच्चे को धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे की पहचान महावीर गंज ग्राम निवासी अर्जुन कुमार उम्र 8 वर्ष पिता लाल बाबू पासवान के रूप में की गई है। बताया जाता है कि अर्जुन कुमार का घर सड़क किनारे स्थित है और वह सड़क के आस पास ही था। इसी बीच मेहन्दीया तरफ से आ रही एक स्कार्पियो ने उसे धक्का मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में मेहंदिया पुलिस ्न द्वारा इसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलेर में भर्ती कराया गया जिसके बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा इसे सदर अस्पताल अरवल रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.