खगडि़या, जुलाई 14 -- खगड़िया। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के परमानंदपुर के पास स्कॉर्पियो के ठोकर से एक बाइक सवार कांवरिया रविवार को जख्मी हो गया। जख्मी कांवरिया की पहचान सहरसा जिले के बलुआ के रहने वाले पप्पू राम के रूप में की गई है। वहीं पर पप्पू राम के साथी कांवरिया ने बताया कि मुंगेर घाट से गंगाजल भर के सहरसा जा रहे थे कि इसी दौरान परमानंदपुर के पास स्कॉर्पियो ने ठोकर मार दी। जिससे पप्पू राम जख्मी हो गए। जख्मी का इलाज खगड़िया सदर अस्पताल में चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.