प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 6 -- लक्ष्मणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बाइक से प्रतापगढ़ सामान की खरीदारी करने जा रहे दंपती की बाइक में सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से टक्कर हो गई। टक्कर में पति और पत्नी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ भेजा। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल पत्नी का इलाज चल रहा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। लीलापुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गुलरहा निवासी 50 वर्षीय अश्वनी कुमार शनिवार को दोपहर में बाइक से पत्नी 45 वर्षीय सुमन के साथ प्रतापगढ़ सामान की खरीदारी करने जा रहे थे। रास्ते में लीलापुर के खरगपुर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से टक्कर हो गई। टक्कर में दंपती घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कालेज प्रतापगढ़ भेजा। मेडिकल कॉलेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.