कोडरमा, फरवरी 17 -- मरकच्चो निज प्रतिनिधि नवलशाही थाना क्षेत्र के गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित पुरनाडीह पुल के समीप स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पुल में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इसमें सवार तीन युवक घायल हो गए। घटना रविवार सुबह की है। घायलों की पहचान 28 वर्षीय सौरव चौधरी,ग्राम पावापुरी,नालंदा,बिहार, 28 वर्षीय माही पाण्डेय,पटना,बिहार और 25 वर्षीय नेहाल गुप्ता,पावापुरी,नालंदा,बिहार निवासी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार तीनों घायल पडोसी बिहार राज्य के नालंदा से कोडरमा आए थे। बता दें कि सभी घायल शराब के नशे में धुत थे। बताया जाता है कि चार पहिया वाहन के जरिए नवलशाही की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरनाडीह पुल के समीप उक्त वाहन पुल मे टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.