हरिद्वार, फरवरी 11 -- शारदीय कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर रोजाना हजारों शिवभक्त हरकी पैड़ी से पवित्र गंगाजल लेकर गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। अधिकांश कांवड़िये पैदल यात्रा करते हैं। वहीं बदलते दौर में कुछ श्रद्धालु नए तरीकों से श्रद्धा प्रकट कर रहे हैं। बुधवार को श्यामपुर क्षेत्र के पास कांवड़ यात्रा का ऐसा ही स्वरूप देखने को मिला। हाईवे पर दो युवा शिवभक्त पैरों में इनलाइन रोलर स्केट्स पहनकर संतुलन के साथ तेजी से गंतव्य की ओर बढ़ते नजर आए। आस्था और आधुनिकता के इस संगम ने कांवड़ यात्रा में युवाओं की नई सोच और उत्साह की झलक पेश की। अमरोहा निवासी राहुल और पीयूष ने बताया कि वे समस्त जगत की सुख-शांति की कामना लेकर हरकी पैड़ी से गंगा जल भरकर निकले हैं। रोलर स्केट्स के माध्यम से यात्रा पूरी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हरकी पैड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.