रांची, जून 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। नौवीं रैंकिंग ओपन नेशनल स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन जारी है। पहले दिन शुक्रवार को एक रजत हासिल करने के बाद दूसरे दिन शनिवार को खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण सहित एक रजत पदक जीता। आदित्य रंजन ने 8 से 10 आयु वर्ग के 100 मीटर इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। 100 मीटर इवेंट के 6 से 8 आयु वर्ग में हर्ष राज खलखो, बालिकाओं के 6 से 8 आयु वर्ग में कृतिका कजूर और नव्या वर्णवाल ने स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा 13 से 15 आयु वर्ग में रुद्रांश शर्मा ने रजत पदक प्राप्त किया। नव्या ने एक दिन पहले रजत पदक जीता था। रोलर स्केटिंग संघ के सचिव सुमित शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता कोलकाता में चल रही है। संघ के अध्यक्ष विकास सिंह, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, संरक्षक अभिषेक राठौर आदि ने खिलाड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.