गाजीपुर, फरवरी 8 -- गाजीपुर, संवाददाता। बिरनो थाना क्षेत्र के भड़सर स्थित स्व: सिंहासन सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से चोरों ने सीसी टीवी कैमरा सहित हजारों रूपये के समान क्षतिग्रस्त करते हुए चुरा ले गये। संचालक अभय सिंह सुबह रविवार को विद्यालय पहुंचे तो देखकर अवाक रह गये। उन्होने इसकी सूचना पर भड़सर चौकी को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए जल्द से जल्द खुलासा करने का अश्वासन दिया। वहीं सीसी टीवी कैमरा, डिवीआर से जुड़े कागजात से जानकारी ली गयी। कहा कि इसी के माध्यम से जल्द चोर को पकड़ लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...