औरैया, फरवरी 12 -- दिबियापुर, संवाददाता। जिले में लगातार हो रही चोरियों का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस, ऑटो, बाइक समेत स्कूल और दुकानों से चोरी किया गया भारी सामान बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक गैंग चोरी के पैसों से मौज-मस्ती करता था और उसी रकम से ऑटो खरीदकर वारदातों को अंजाम देता था। मामले का खुलासा औरैया कोतवाली में एसपी अभिषेक भारती और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने प्रेसवार्ता कर किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक दिबियापुर रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस के अनुसार तीन फरवरी को ककोर बुजुर्ग स्थित बाल विकास ज्ञान मंदिर जूनियर हाईस्कूल में चोरी हुई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद दिबियापुर पुलिस और एसओजी सर्विलांस टीम लगातार सुराग जुट...