बरेली, जुलाई 12 -- 12 जुलाई, क्योलडिया1, छात्रा साक्षी का फाइल फोटो। क्योलड़िया। स्कूल से लौट रही छात्रा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। छात्रा को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव महमूदापुर के मोहन स्वरूप गंगवार की पुत्री साक्षी गंगवार कक्षा आठ में जीएसएस एकेडमी किशनापुर में पढ़ती थी। शनिवार को स्कूल से छुट्टी के बाद वह साईकिल से अपने गांव जा रही थी। रास्ते में महमूदापुर की पुलिया के पास उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। परिजनों ने घायल अवस्था में महानगर के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्रा की मौत पर उसकी मां पिंकी देवी, भाई अरुण और पूरे परिवार का रोकर बुरा हाल था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...