हरदोई, मार्च 11 -- बेहटा गोकुल। कोतवाली देहात के एक गांव निवासी 17 वर्षीय छात्रा के साथ परीक्षा देकर लौटते समय रास्ते में भाई के दोस्त ने दुष्कर्म किया। विरोध पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। थाना बेहटागोकुल क्षेत्र के एक गांव में छात्रा अपने ननिहाल में रह रही है। यहीं पर स्थित एक विद्यालय में उसका परीक्षा केंद्र है। मंगलवार सुबह वह हाईस्कूल का पेपर देने के बाद पैदल घर आ रही थी। केंद्र से करीब दो किमी दूर उसका ननिहाल है। परिजनों ने बताया कि सचिन निवासी ग्राम जरौना सल्लिया थाना पिहानी ने रास्ते में अकेला पाकर किशोरी को खेत में खींच लिया। वहां दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट करते हुए धमकाया। वारदात को अंजाम देकर वह फरार हो गया। चंगुल से छूटने के बाद छात्रा ने घर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.