प्रयागराज, फरवरी 15 -- आउट ऑफ स्कूल बच्चों के विशेष प्रशिक्षण के लिए नगर संसाधन केंद्र में नोडल शिक्षकों का प्रशिक्षण शनिवार को हुआ। संदर्भदाता एआरपी मनोज कुमार पांडेय, अनुरागिनी सिंह, अशोक कुमार एवं डॉ. स्मिता श्रीवास्तव ने आउट ऑफ स्कूल एवं ड्रॉपआउट बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया ताकि वह इन बच्चों की आवश्यकता को समझ सकें और प्रभावी ढंग से पढ़ा सकें। इसके अतिरिक्त सभी शिक्षकों से इन बच्चों को पढ़ने के लिए विशेष प्रकार के टीएलएम, चार्ट पेपर भी बनवाए गए और उसकी प्रस्तुति भी हुई। अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी प्रतिभा सिंह ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...