मुरादाबाद, मार्च 5 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव हमजापुर के स्कूल में चोरों ने स्कूल बंद होने का फायदा उठाते हुए हजारों का सामान चोरी कर लिया। इस मामले को लेकर कोतवाली में तहरीर दी है। प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार ने तहरीर देकर कहा कि रविवार के दिन अवकाश होने के कारण विद्यालय बंद था। सोमवार की सवेरे जब वह विद्यालय पहुंचा तो पता लगा के विद्यालय में चोरी हो गई। प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में निर्माण कार्य चल रहा था, जिसके तहत पंखा, पुताई का सामान, पेंट, पुट्टी, कलर, सरिया, वेंटीलेटर, शौचालय का सामान, टाइल्स, पाइप, टंकी, अलमारी के लिए डाले गए स्लिप का सामान आदि रखा हुआ था। जिसे चोरों ने चोरी कर लिया। इस मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.