काशीपुर, मार्च 12 -- बाजपुर, संवाददाता। बुधवार को स्कूल से पैदल घर जा रहे एक छात्र को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया। केलाखेड़ा के ग्राम शोकानगला निवासी जतिन पुत्र वीरेंद्र राष्ट्रीय राजमार्ग-74 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा 8 का छात्र है। जतिन स्कूल की छुट्टी के बाद पैदल अपने घर जा रहा था कि काशीपुर की ओर से तेज गति से आ रही एक बाइक ने टक्कर मार दी। मार्ग दुर्घटना को देख आसपास के लोग एकत्र हो गए। जहां लोगों ने घायल जतिन को उपचार के लिए बाजपुर सीएचसी में भर्ती कराया। केलाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.