मुजफ्फरपुर, मार्च 4 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजेपुर ओपी के परसौनीनाथ गांव में सोमवार को स्कूल से अन्य बच्चों के साथ खेलते-खेलते पहली कक्षा की छात्रा चांदनी खातून (6) बाहर निकल गई। वह स्कूल के पास स्थित आटा-चक्की मशीन घर में घुस गई, जहां मशीन के बेल्ट में फंसने से कटकर उसकी मौत हो गई। उसका सिर और धड़ अलग हो गया था। वह मो. एजाज की पुत्री थी और उत्क्रमित मध्य विद्यालय परसौनीनाथ उर्दू की छात्रा थी। हादसे के बाद स्कूल में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। मो. एजाज ने पुलिस को बताया कि सोमवार को करीब 12 बजे पुत्री स्कूल के करीब आधा दर्जन बच्चों के साथ स्कूल कैंपस से बाहर निकल गई। खेलते-खेलते आटा-चक्की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.