गाज़ियाबाद, मार्च 22 -- मोदीनगर। कस्बा निवाड़ी निवासी स्कूल संचालक के पुत्र को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बा निवाड़ी निवासी रंजीत राघव स्कूल संचालक हैं। उनके पुत्र विष्णु राघव का आरोप है कि लगातार उनके घर पर पर्ची डाली जा रही है। वह अपने पिता को गांव खिदौड़ा से स्कूल छोड़कर वापस आ रहे थे, तभी बाइक सवार दो युवकों ने रोक लिया और कहा कि कस्बा निवाड़ी छोड़ दो नहीं तो अंजाम भुगतना होगा। पीड़ित ने इस संबंध में निवाड़ी थाने में तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.