कटिहार, दिसम्बर 7 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि विद्यालय शिक्षा समिति के सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम पहल के तहत तीन दिवसीय गैर आवासीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन किया गया। इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 54 प्रतिभागी शिक्षकों ने सहभागिता की और विद्यालय प्रशासन, सामुदायिक सहभागिता तथा शैक्षणिक सुधार से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से प्रशिक्षण प्राप्त किया। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर रामजयपाल सिंह यादव, वीणा कुमारी एवं लक्ष्मी रानी ने प्रतिभागी शिक्षकों को विद्यालय शिक्षा समिति की भूमिका, दायित्व, वित्तीय प्रबंधन, शैक्षणिक निगरानी, छात्र नामांकन एवं उपस्थिति बढ़ाने, साथ ही अभिभावकों और समुदाय के साथ बेहतर समन्वय जैसे विषयों पर गहन जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान समूह चर्चा, केस स्टडी और व्यवहारिक उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.