चित्रकूट, जनवरी 11 -- चित्रकूट/पहाड़ी, संवाददाता। पहाड़ी थाना क्षेत्र स्थित कर्वी-राजापुर मुख्य मार्ग में अशोह श्रमदान के पास शनिवार को सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे स्कूल वैन से टकराकर बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बाइक सवार दोनो लोग पहाड़ी कस्बे में किसी वैद्य के यहां देशी दवा लेने जा रहे थे। सूचना पाकर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। सरधुवा कस्बे में संचालित एक प्राइवेट स्कूल की वैन खराब हो गई थी। जिसे सही कराने के लिए दूसरी वैन में टुचिंग कर चालक कर्वी लेकर आ रहा था। दोनो वैन में चालक मौजूद थे। अशोह श्रमदान के पास कर्वी की तरफ से पहाड़ी जा रहे बाइक सवार बांदा जिले के फतेहगंज थाना क्षेत्र के ऊधव पुरवा निवासी 68 वर्षीय लल्लू प्रसाद पांडेय व अतर्रा कस्बा निवासी 40 वर्ष...