मिर्जापुर, फरवरी 15 -- पड़री, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के धर्मदेवा गांव के पास शनिवार की दोपहर ढ़ाई बजे स्कूल वैन के धक्के से बाइक सवार प्रधानाध्यापक जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पड़री थाना क्षेत्र के धर्मदेवा गांव निवासी 54 वर्षीय बालकेश द्विवेदी प्राथमिक विद्यालय सिकरी में प्रधानाध्यापक हैं। वह दोपहर विद्यालय से बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही धर्मदेवा गांव के पास पहुंचे। तभी एक स्कूल वैन ने प्रधानाध्यापक की बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार प्रधानाध्यापक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया है। परिजन बेहतर उपचार के लिए प्राईवेट अस्पताल में चले गए। ...