सासाराम, अप्रैल 25 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। धौडाड़ थाना क्षेत्र के लेरूआं गांव में गुरूवार की देर शाम घर के सामने खेल रहे बच्चे को स्कूल वाहन ने रौंद दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक मुमताज खां का डेढ़ वर्षीय पुत्र महिद खां बताया गया है। जो अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी तेज रफ्तार से आ रही स्कूल वाहन ने जोरदार धक्का मार दिया। जिससे बच्चा बूरी तरह जख्मी हो गया। परिजनों से उसी वाहन पर बच्चे को लेकर सासाराम शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि स्कूल वाहन चालक बच्चे को अस्पताल लाने के बाद वाहन लेकर फरार हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मैजिक चालक काफी तेजी के साथ गाड़ी को ले जा रहा था। गांव की गली में तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के दौरान बच्चा चपेट में आ गया...