लातेहार, नवम्बर 22 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार स्थित बालक मध्य विद्यालय के मैदान में भारी मात्रा में बालू और छरी का भंडारण किया गया है। मैदान में छात्र नहीं खेल पा रहे हैं। उन्हें काफी दिक्कत हो रही है। इसकी जांच करने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि भंडारण किये गए छरी और बालू कितना सही है। स्कूल के प्रभारी हेडमास्टर अजय दास ने भी स्कूल के मैदान में बालू छरी रखने की पुष्टि की है। कहा कि कौन इसे रखा है, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। इधर बरवाडीह के उपप्रमुख बिरेन्द्र जायसवाल ने स्कूल के मैदान में भारी मात्रा में बालू और छरी का भंडारण करने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि मैदान में उसका भंडारण करना गलत है। छात्र नहीं खेल पा रहे हैं। उन्हें आने - जाने में भी दिक्कत हो रही है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को गम्भीर होने की जरूरत है। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.