अंबेडकर नगर, मई 1 -- सैदापुर, संवाददाता। अकबरपुर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर में एक गंभीर घटना सामने आई है। कक्षा दो का छात्र शिवम स्कूल के कमरे में तीन घंटे तक बंद रहा। छुट्टी के समय शिक्षक उसे कमरे में सोता छोड़कर चले गए। बीएसए ने मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। सिकंदरपुर के नटहिया बस्ती निवासी राजेश कुमार का पुत्र शिवम गुरुवार को स्कूल गया था। दोपहर 12:30 बजे छुट्टी के बाद वह कमरे में सो गया। शिक्षकों ने बिना जांचे कमरे में ताला लगा दिया। जब शिवम घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। करीब तीन घंटे बाद शिवम की नींद खुली। वह खिड़की से रोते हुए चिल्लाने लगा। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों और परिजनों के पहुंचने पर हंगामा हुआ। इसके बाद ताला खोलकर बच्चे को बाहर निकाला गया। घटना के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.