गाज़ियाबाद, अगस्त 5 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। वसुंधरा सेक्टर 15 स्थित एसजी पब्लिक सकूल में मंगलवार को कामदगिरि सेवा संघ ने संत गोस्वामी तुलसीदास जयंती के अवसर पर भव्य सुंदरकांड पाठ एवं आध्यात्मिक मिलन समारोह कराया। कार्यक्रम में करीब 300 श्रद्धालु शामिल हुए और हनुमान भक्ति में लीन होकर पाठ का श्रवण किया। जय श्रीराम के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो उठा। वक्ताओं ने तुलसीदास के जीवन और रामचरितमानस की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर इंद्र मित्तल, राजा रमण खंना, विमा खंना, केके शर्मा, आरपी गोयल, डॉ. बीके शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.